आपसी रंजिश में चाकूबाजी, घायल दो युवक उदयपुर रेफर, पुलिस तैनात

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 14 जनवरी 2017, 8:08 PM (IST)

बांसवाड़ा। शहर के खांदु कॉलोनी इलाके में शनिवार को दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान हुई चाकूबाजी में दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। दोनों घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया गया। बाद में मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार शाहिद (28) अपने मोहल्ले में खड़ा था। उस समय बाइक से शुभम निकला तो उसे वहीं रोककर उससे मारपीट कर दी। इसी दौरान शाहिद ने चाकू से शुभम की पीठ पर वार कर घायल कर दिया। इस दौरान शाहिद भी घायल हो गया। उसके बाद उनके दोस्तों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

[@ बचत खातों में पडा धन मानेंगे अधोषित धन!मोदी सरकार लाई नया नियम]

मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणपत महावर व कोतवाली पुलिस भी आ गई और जिला अस्पताल में घायलों से घटना की जानकारी ली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणपत महावर ने बताया कि दोनों घायलों की ओर से अभी तक कोई प्रकरण दर्ज नहीं कराया गया है। मामला दर्ज होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर उस इलाके मे पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

आगे
तस्वीरों में देखें...

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

[@ एक ऐसा मंदिर जिसमें शिला रूपी स्वयंशम्भू का आकार बढ़ रहा है ]