राहुल गांधी मानसिक रूप से ठीक नहीं:RSS

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 12 जनवरी 2017, 6:05 PM (IST)

नई दिल्ली। राहुल गांधी के पीएम मोदी व आरएसएस पर किए गए हमलों के जवाब में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता राकेश सिन्हा ने गुरूवार को कहा कि नेहरू-गांधी परिवार में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आईक्यू सबसे कम है। सिन्हा ने कहा कि राहुल को आरएसएस की विचारधारा समझने के लिए शुरूआत से राजनीति समझनी होगी। सिन्हा ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और उनकी बेटी इंदिरा गांधी ने भी कभी आरएसएस के लिए ऎसी भाषा का प्रयोग नहीं किया।

राकेश सिन्हा ने गुरूवार को समाचार एजेंसी एएनआई से कहा,आरएसएस की विधारधारा समझने के लिए राहुल गांधी को शुरू से राजनीति समझनी होगी। राहुल गांधी मानसिक रूप से ठीक नहीं है। नेहरू वंश की राजनीति में राहुल गांधी का बौद्धिक स्तर सबसे कम है।

[@ Punjab election 2017- नशे के खिलाफ लड़ाई में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़]

याद रहे,राहुल ने बुधवार को कांग्रेस के जन वेदना सम्मेलन में कहा था,कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में संस्थाओं, न्यायपालिका, आरबीआई (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) और प्रेस, सभी का सम्मान किया है। लेकिन, नरेंद्र मोदी सरकार और आरएसएस के तहत भाजपा ने पिछले ढाई सालों में आरबीआई, न्यायपालिका, निर्वाचन आयोग समेत हर संस्था को कमजोर किया है, जिन्हें हमने खडा किया था। आरएसएस और मोदी ने ढाई सालों में इस सब कुछ को उलट दिया।

राहुल ने कहा था,अब देश का संचालन केवल दो लोग, नरेंद्र मोदी और (आरएसएस प्रमुख) मोहन भागवत ही करते हैं। राहुल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,और जब लोग उनसे सवाल करते हैं, तो वे कहते हैं, तुम कौन हो। हम देश को बताना चाहते हैं कि हम देश की संस्थाओं को बचाएंगे। राहुल ने कहा कि केवल कांग्रेस ही देश की आवाज को बचाएगी।

[@ पंजाब की चुनावी लड़ाई में कौन किससे आगे?]

कांग्रेस की योजनाओं की मोदी द्वारा निंदा पर बरसते हुए राहुल ने कहा था, प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था की रीढ नष्ट कर दी है। प्रधानमंत्री से पूछा जाना चाहिए कि मनरेगा में अब अचानक इतनी बढोतरी क्यों हुई है, जिसकी पहले वह आलोचना करते रहे हैं। राहुल ने कहा था, आप भाजपा की नीतियों को देखें । पूरा मकसद देश के लोगों को डराने का है। आतंकवाद, माओवाद, नोटबंदी से डराओ, मीडिया को डराओ । पिछले दो..तीन महीने में पूरे देश में ऎसा डर फैल गया है।

[@ एक गांव ऐसा भी जहां योजना का लाभ चाहते है ग्रामीण लेकिन ...]