जब गरजा सेना का टैंक, युवाओं ने देखा युद्ध

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 12 जनवरी 2017, 10:35 AM (IST)

इलाहाबाद। पोलो ग्राउंड में आर्मी मेले के दौरान विहंगम दृश्य देखने को मिला। मेले में युद्ध का दृश्य जीवंत हुआ तो लोगों ने दांतो तले उंगली दबा ली। एक ओर टैंक गर्जना चलती रही वहीं दूसरी ओर सैनिकों का युद्ध कौशल नजर आया। आसमान में उड़ते हैलीकॉप्टर से कूदते जवान, घुड़सवारी और आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन भी हुआ।
बता दें कि सेना की कार्य प्रणाली और उनके साजो सामान से आम जनता को रूबरू कराने व आम जनता को सेना से जोड़ने के लिये पोलो ग्राउंड में आर्मी मेला लगाया गया। मेले में युवाओ और बच्चों की भारी भीड़ रही।


सेना की रेड ईगल डिवीजन की ओर से पोलो ग्राउंड में आर्मी मेले का उद्घाटन मध्य वायु कमान के कमांडिंग इन चीफ एयर मार्शल एसबीपी सिन्हा ने किया। मेले में सेना के उपकरण, टैंक, गन, राडार, संचार के यंत्र आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। मेले में सेना के जवानों ने हेलीकॉप्टर से रस्सी के जरिए युद्ध के मैदान में उतरने का दृश्य दिखाया। साथ ही दिखाया कि आतंकियों से वह कैसे निपटते हैं।

[@ जब एक कुत्ते ने बर्फीले हालात में फंसे 8 ट्रैकरों की जान बचाई]


 रेड ईगल में चलने वाले हार्स रेसिंग स्कूल के बच्चों ने घुड़सवारी का करतब दिखाया। स्कूलों में छुट्टी के कारण मेले में बच्चों और बड़ों की भीड़ रही। 

इस दौरान मेले में बनाए गए इमरजेंसी अस्पताल में रक्तदान किया गया। सेना के साजो सामान के अलावा युवाओं के लिए विशेष कैंप लगा। यहां पर सेना में जाने के इच्छुक युवाओं को करियर संबंधी जानकारी दी गई। मेले का बुधवार देर शाम समापन हुआ।
Punjab election- इस विधानसभा में नहीं पहुंची अभी तक 50 महिला विधायक भी