कोटा। चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ द्वारा पूर्व मंत्री शांति धारीवाल के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सडक़ों पर उतर आए। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भाजपा कार्यलय के बाहर पहुंचे और भाजपा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। वहीं, कांग्रेस के इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी भारी संख्या में भाजपा कार्यालय पर मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। वहीं, मौके की नजाकत को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा। पुलिस दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास करती रही। आधा घंटे तक चले इस हंगामे के दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता पुलिस से भी उलझते नजर आए। वहीं कार्यकर्ताओं की भीड़ को को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का प्रयोग भी करना पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि शंाति धारीवाल ने कोटा में ही नहीं पूरे राजस्थान में विकास कार्य कराए हैं। जो विकास कोटा में हुए हैं भाजपा के जनप्रतिनिधियों से उन विकास कार्यों की देख-रेख भी सही से नहीं हो पा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा के मंत्रियों को अपने मंत्री पद पर घमण्ड हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में कालीचरण सराफ को कोटा में प्रवेश नहीं करने देंगे, चाहे इसके लिए किसी भी विरोध का सामना करना पड़े।
[@ बचत खातों में पडा धन मानेंगे अधोषित धन!मोदी सरकार लाई नया नियम]
[@ EXCLUSIVE: क्या धरतीपुत्र की पकड़ अपने ही शिष्यों पर कमजोर पड़ गई है ?]
[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]