भीलवाड़ा। भीमगंज थाना पुलिस ने तलवार से जानलेवा हमला करने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शनिवार रात्रि को एक दुकानदार पर तलवार से हमला करके घायल कर दिया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। भीमगंज थाने के एएएसआई राजमल ने कहा कि रविवार को सांगानेरी कॉलोनी निवासी भैरूलाल तेली ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि वह शनिवार को अपनी दुकान बन्द कर रहा था। इसी दौरान महावीर दरोगा, राजाराम, ओमप्रकाश, गोविन्द व मनोज ने तलवार से हमला कर दिया था। जिसके कारण भैरूलाल घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पूछताछ में बताया कि आपसी कहासुनी को लेकर यह हमला किया था।
[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]