नाहरगढ़ में अनूठा आयोजन : एक मंच पर जुटे सरपंच, किया चुनौतियों और मुश्किलों का जिक्र

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 08 जनवरी 2017, 11:54 PM (IST)

जयपुर। जयपुर शहर की बुलंदी पर नाहरगढ़ किले के प्रांगण में रविवार को जिला प्रशासन के अनूठे आयोजन में जिले की पंचायत समितियों से आमंत्रित सरपंचों ने अपनी ग्राम पंचायतों को ओडीएफ कराने के लिए अपनाए गए तरीकों और नवाचारों से जुड़े अनुभव बड़े साथ साझा किए। उन्होंने इस अनोखे आयोजन के लिए जिला प्रशासन की पहल की मुक्तकंठ से सराहना की और सुझाव भी दिए। सरपंचों ने इस दौरान पेश आई चुनौतियों और मुश्किलों का बखान करते हुए ओडीएफ होने से शेष रही जिले की ग्राम पंचायतों में जाने और वहां कार्य कर अन्यों को प्रेरित करने की इच्छा भी जताई।

बूढ़ा ठेरा ने भी ताण दिया...


[@ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]

जालसू पंचायत समिति की भानपुरकलां ग्राम पंचायत के वयोवृद्ध सरपंच रामसहाय ने कहा कि ओडीएफ के लिए प्रयास करने के दौरान कई दिक्कतें आईं, मगर उन्हें पार करते हुए उनकी ग्राम पंचायत ने मंजिल को पा लिया। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि ‘ई गंगा में तो नहा लिया कींया न कयां, बूढा ठेरा ने भी ताण दिया’ (सबके सहयोग से मंजिल पाई, बड़े बुजुर्गों को भी प्रयास कर समझाया गया)।

बच्चों व अध्यापकों का सहयोग


[@ Punjab election-कौन करेगा राज, किसके सिर होगा मुख्यमंत्री का ताज...]

जमवारामगढ़ की सरपंच सुमित्रा जोशी ने बताया कि उन्हें बस स्टैंड पर गंदगी को देखकर सदैव पीड़ा होती थी। जब इस अभियान के तहत उन्हें अवसर मिला तो ग्राम पंचायत को ओडीएफ कराने के क्रम में बस स्टैण्ड पर सुलभ काम्पलैक्स का निर्माण भी कराया। ग्रामवासियों के सहयोग से आज बस स्टैंड की सूरत बदली नजर आती है। सांभर की काजीपुरा पंचायत के सरपंच नवरत्न कुमावत ने बताया कि ‘ओडीएफ’ की मुहिम में विशेषकर बड़े विद्यालयों के बच्चों और अध्यापकों का सहयोग मिला। बस्सी में तूंगा पंचायत के सरपंच उमाकांत शर्मा ने बताया कि वे ढाणी-ढाणी गए और मॉर्निंग फोलो-अप के तहत ढोल बजाकर लोगों को खुले में शौच न जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिले में वे इस मुहिम को आगे ले जाने में बढ़ चढक़र सहयोग करने को तैयार हैं।

किचन की जगह कम कर बनाया शौचालय


[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

झोटवाड़ा पंचायत समिति में माचवा के सरपंच रामफूल बावरिया ने बताया कि उन्होंने अपनी विकास अधिकारी के सहयोग से महिला वार्ड पंच, आशा सहयोगिनी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि उनकी पंचायत में एक ऐसा घर था, जहां शौचालय बनाने के लिए जमीन नहीं थी, फिर भी उसके मुखिया ने स्वच्छता की मुहिम से प्रेरित होकर किचन की जगह को कम करते हुए वहां शौचालय का निर्माण कराया।

जगदीशजी की कृपा से हुआ नाम


[@ Exclusive:10 साल से बेडिय़ों में जकड़ी है झुंझुनूं की जीवणी]

गोनेर की सरपंच ने कहा कि उनकी ग्राम पंचायत का जब भी किसी काम में नाम होता है तो हम गांववासी उसे जगदीशजी महाराज की कृपा मानते हैं। ओडीएफ में नाम उनकी कृपा से हुआ है और अब पंचायत कैशलेस होने की ओर भी अग्रसर है।

बच्चों ने कहा शौचालय बनने पर जाएंगे स्कूल


[@ लादेन के बाद अब बेटाUS के निशाने पर]

शाहपुरा में छारसा ग्राम पंचायत के सरपंच सीताराम ने कहा कि उन्हें स्कूली बच्चों का बहुत साथ मिला। कई बच्चों ने अपने माता-पिता को कह दिया कि वे स्कूल तब जाएंगे जब उनके घर में शौचालय बन जाएगा। फागी मेंं मोहबतपुरा के सरंपच हनुमानमल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन एक है, और इसके फायदे अनेक हैं। उन्होंने कहा कि विकास अधिकारी ने उन्हें पंचायत प्रसार अधिकारी उपलब्ध कराए और टीम के रूप में कार्य करते हुए सफलता प्राप्त की। नायला के सरपंच मोहन मीणा ने बताया कि जब ओडीएफ के अभियान को आगे बढ़ाया तो कई पढ़े-लिखे लोगों ने भी अजीब तर्क दिए लेकिन अंतत: सब को समझाते हुए कामयाबी मिली।

महिलाओं के सम्मान से जोड़ किया प्रेरित


[@ भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी]

गोविन्दगढ़ पंचायत समिति में जयसिंहपुरा के सरपंच तरुण कुमार यादव ने बताया कि जब सरपंच बने तो ओडीएफ ग्राम पंचायत बनाने में बड़ी दिक्कतें थीं। आम रास्ते पर शौच के लिए महिलाओं की कतार लगती थी। रात में भी वाहनों की लाइट में ऐसी कतारें नजर आने की स्थितियां थीं। ऐसे में खुले में शौच को हमारी महिलाओं के आत्मसम्मान से जोडक़र इस हालत से मुक्ति पाई है।

धनाढ्यों से लिया सहयोग


[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

कलवाड़ा (सांगानेर) के सरपंच डॉ. हरिनारायण स्वामी ने बताया कि उनकी पंचायत में धनाढ्यों को शौचालय विहीन कमजोर तबके के लोगों के घरों में टायलेट बनवाने में सहयोग के लिए प्रेरित किया गया। दूदू में आकोदा के सरपंच देवकरण गुर्जर ने कहा कि वे स्वयं नशे व गुटखे का सेवन नहीं करते। लोगों को भी पाउच वगैरह इधर-उधर नहीं बिखेरने के लिए प्रेरित करते हैं। यदि उन्हें कहीं पाउच आदि मिलते है तो वे स्वयं एकत्र कर उन्हें जला देते हैं।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]