चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में बच्चों के फैशन
शो लिटल आइकॉन का आयोजन किया गया जिसमें ट्राईसिटी के करीब 40 बच्चों ने हिस्सा
लिया। इस फैशन शो में बच्चों के अलावा उनके अभिभावकों ने भी रैंप वॉक किया। शो में
मशहूर मॉडल और अदाकारा बहार चावला शो स्टॉपर रहीं।
[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]
इस फैशन शो के दौरान छोटे छोटे बच्चों ने
प्रोफैशनल मॉडल्स की तरह रैंप वॉक की। फैशन शो में आज
लिटल आइकान सुपर माडल हंट, लिटल
आइकान स्टेशनरी, लिटल
आइकान कैलेंडर एण्ड वैल और लिटल
आइकान मैग्जीन भी लॉंच की गई।इस
प्रतियोगिता में कई राउंड रखे गए थे , जिसमे कैट वाक,
इंट्रोडक्शन राउंड एवं टेलेंट राउंड था। इस फैशन शो के लिए सभी बच्चों में काफी उत्साह नज़र आया। इस फैशन शो में बच्चों के साथ साथ
उनके परिजनों, विशेष तौर पर माताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।
वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय
शो की आयोजिका
अनन्दिता ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम
का मकसद बच्चों में आत्मविश्वास करना है
ताकी वे हर मंच पर खुद बेहतरीन तरीके से पेश कर सके। इसके अलावा बच्चे मॉडलिंग और
एक्टिग में भी अपना करियर बना सकें। उन्होंने कहा कि इस बच्चों से कई एड एजेंसियां
भी अपने विज्ञापनो के लिए संपर्क कर रही हैं।
EXCLUSIVE: जानिए खेल के पीछे का खेल...PART 2