आमिर खान की फिल्म दंगल ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड से ज्यादा का कारोबार करके स्वयं को 300 करोड क्लब में पहुंचा लिया है। यह आमिर खान की दूसरी ऐसी फिल्म है जिसने 300 करोड कमाए हैं। इससे पहले उनकी पीके ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड से ज्यादा की कमाई की थी। सलमान की बजरंगी भाईजान और सुल्तान पहले से इसमें शामिल हैं। कुछ दिन पहले सलमान खान ने दंगल को सुल्तान से बेहतर फिल्म बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि आमिर को लगता है उनकी लगान सबसे बेहतरीन फिल्म है, जबकि मैं ऐसा नहीं मानता।
[@ 2016: प्रेम, प्यार का नामों निशां नहीं, वास्तविक घटनाओं में डूबा परदा]
अब सुल्तान के निर्देशक अली अब्बास जफर ने दंगल को बेहतरीन फिल्म बताया है। उन्होंने यह भी कहा है कि मैंने ये फिल्म देखने के तुरंत बाद कहा था कि यह साल की सबसे बेहतरीन फिल्म है। अली ने आगे कहा, जब दंगल बन रही थी तो मैंने इसके निर्देशक नितेश तिवारी के साथ सम्पर्क किया था। ऐसा इसलिए ताकि दोनों फिल्में एक समान न लगे। इस बीच मैं उनके पास भी गया और हमने फिल्म को अच्छी खासी बातचीत की, यहां तक कि फिल्म के अलग-अलग हिस्सों पर भी चर्चा की।
[@ 2016 बॉलीवुड ब्रेकअप: नहीं टिक पाए 25 साल पुराने रिश्ते भी]