भारी पड़ गया महिला को छेडऩा, सरेबाजार हुई चप्पल से पिटाई

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 04 जनवरी 2017, 11:27 AM (IST)

अलवर। यहां एक बाइक सवार को बीच बाजार में अपने बच्चे के साथ जा रही महिला पर फब्तियां कसना भारी पड़ गया। फब्तियों से गुस्साई महिला ने चप्पल निकालकर युवक को पीटना शुरू कर दिया। ये नजारा देख वहां काफी भीड़ इक_ा हो गई। कुछ लोगों के बीच-बचाव से मामला शांत हो सका। अलवर के खैरथल में एक महिला अपने बच्चे के साथ बाजार जा रही थी। बाजार जाते वक्त एक बाइक सवार ने उस महिला से छेडख़ानी शुरू कर दी। काफी दूर तक महिला उसे अनदेखा करती रही। काफी देर अनदेखा करने के बाद भी बाइक सवार नहीं माना तो, महिला ने उसे बीच सडक़ पर रोक चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। ये नजारा देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। बाइक सवार चिल्लाता रहा कि मुझे क्यों मार रही हो, मैंने क्या किया है। वो पूरे वक्त खुद को बेकसूर बताते हुए महिला को ही दोषी करार देता रहा। कुछ लोगों ने बीच-बचाव करते हुए महिला को समझाया और युवक को और पिटने से बचाया।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]