जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 03 जनवरी 2017, 10:58 PM (IST)

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को दादरी तहसील में जनसुनवाई की और लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। वे तहसील दिवस में शिरकत करने आए थे। जहां उन्होंने अनुश्रवण और अधिकारियों के माध्यम से शिकायतों का निराकरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी तक दादरी तहसील में 32 शिकायतें दर्ज हो चुकी है। जिनमें तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

[@ टाइटेनिक हादसे पर नया खुलासा,जहाज डूबने की असली वजह कुछ और...]

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी माखनलाल गुप्ता, उप जिलाधिकारी दादरी अमित कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी डॉक्टर रामआसरे, परियोजना निदेशक डीआरडीए अवधेश कुमार यादव और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]