पुलिस के हत्थे चढ़े तीन ब्लैकमेलर, व्यापारी को कर रहे थे परेशान

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 03 जनवरी 2017, 5:48 PM (IST)

कोटा। दादाबाड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म मामले में एक व्यापारी को ब्लैकमेलिंग कर रहे एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन युवकों को गिरफ्तार करते हुए दो महिलाओं सहित चार लोगों की और तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक 28 दिसम्बर को संागोद निवासी पीड़ित व्यापारी ने इस मामले को लेकर थाने में शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी। अभी तक की जांच में सामने आया है कि पीड़ित धानमंडी में कपड़े का व्यवसाय करता है। कुछ दिनों पहले उसके पास एक युवती काम मांगने आई थी। लेकिन व्यापारी ने उसे काम देने से मना कर दिया। वहीं लगातार कुछ दिनो तक युवती ने फोन पर अपनी गरीबी का हवाला देते हुए माता पिता से मिलने की बात कही। जिसके बाद व्यापारी युवती के माता पिता से मिलने के लिए उसके घर चला गया। जहां पहले से मौजुद दो युवतियों सहित कुछ युवकों ने व्यापारी को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी। इस दौरान युवकों ने व्यपारी का वीडियो भी बना लिया और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद युवकों ने व्यापारी से एक लाख रूपए ऐंठ लिए। लेकिन समय के साथ युवकों की डिमांड बढ़ने लगी। जिसके बाद व्यापारी ने पुलिस को मामले के बारे में पूरी जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में इमरान, सलीम और ताहिर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो महिलाओं सहित चार लोग अभी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]