संदिग्ध हालत में मिला नेपाली व्यक्ति का शव

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 01 जनवरी 2017, 8:04 PM (IST)

शिमला। शिमला जिले के रोहड़ू शहर से करीब चार किलोमीटर दूर समाला क्षेत्र में संपर्क सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पुलिस ने रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का सही खुलासा हो सकेगा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान नेपाल निवासी सीता राम (45) पुत्र पदम चंद के रूप में हुई है।
वर्तमान में मृतक जुब्बल क्षेत्र के राम नगरी में किराए पर रहा था तथा लोक निर्माण महकमे में बेलदार के पद पर कार्यरत था। पुलिस के मुताबिक शुरूआती छानबीन में यह बात सामने आ रही है की उसकी मौत या तो गिरने से हुई है या फिर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]