अजमेर। जोंसगंज इलाके में बीती रात नए साल के स्वागत के दौरान हुए कार्यक्रम में लगाया गया डीजे चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार क्रिसमस के मौके पर क्रिश्चियन समाज के प्रेयर कार्यक्रम के लिए डीजे लगाया गया था। जिसे रात को यहीं छोड़ दिया गया। अलवर गेट निवासी साउंड मालिक प्रेम ने बताया कि 31 दिसम्बर को प्रेयर के लिए साउंड लगाया था और रात 1 बजे तक सेलिब्रेशन चलने के बाद सुबह वापस प्रेयर के लिए साउंड बजाना था। आयोजन कर्ता के कहने पर प्रेम ने साउंड सिस्टम वहीं छोड़ दिया। जो सुबह गायब मिला। डीजे पर लगी मशीनों की कीमत करीब डेढ़ लाख बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]