लखनऊ। समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा बुलाये गये पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन को असंवैधानिक करार देते हुए इसमें शामिल होने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने चिट्ठी लिखकर इस सम्मेलन को असंवैधानिक घोषित करते हुए रामगोपाल यादव को एक बार फिर से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही मुलायम सिंह ने आज के अधिवेशन में लिए गए सारे फैसलों को खारिज कर दिया है। साथ ही उन्होंने 5 जनवरी को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया है।
तख्ता पलट:अखिलेश अध्यक्ष, शिवपाल की गद्दी छिनी, अमरसिंह बाहर
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में यह अहम् फैसला लिया गया। अब अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के नए नेता बन गए हैं। इसके साथ ही इस अधिवेशन में कई और बडे फैसले लिए गए। इनमें सपा महासचिव अमरसिंह को बाहर कर दिया गया है और मुलायम सिंह यादव को पार्टी का मार्गदर्शक बनाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश अध्सक्ष शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।
पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में कहा कि पूरा देश यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ कर रहा है। ऐसे में भी इनकी कोई बात नहीं मानी गई। उन्होंने कहा कि तब पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपील की कि राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया जाए। यही वजह है कि पार्टी का आपातकालीन राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया गया है। रामगोपाल यादव ने कहा कि दो लोगों ने पार्टी को खत्म करने की साजिश की। उन्होंने अधिवेशन में तीन प्रस्ताव पेश किए जिन्हें सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]
रामगोपाल यादव ने अधिवेशन के दौरान जो पहला प्रस्ताव पेश किया वह यह कि यह
अधिवेशन सर्वसम्मति से उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाता हैै और उन्हें यह अधिकार देता है कि वह समाजवादी
पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को जरूरत के हिसाब से गठित करें।
रामगोपाल
यादव ने कहा कि दूसरा प्रस्ताव नेताजी मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी
के सर्वोच्च नेता माने जाएंगे। पार्टी उनके मार्गदर्शन में राज्य व देश के
लिए काम करेगी। तीसरा प्रस्ताव यह है कि शिवपाल यादव को उत्तर प्रदेश के
पार्टी अध्यक्ष पद से तत्काल हटाया जाए और अमर सिंह को पार्टी से निकाल
दिया जाए। इन तीनों प्रस्तावों को अधिवेशन में सर्वसम्मति से पास कर दिया
गया।
अधिवेशन में एकत्रित हुए विधायकों और समर्थकों से मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव ने कहा कि जो प्रस्ताव हुए हैं वह उन लोगों के खिलाफ हैं
जिन्होंने पार्टी के खिलाफ काम किया है। अगर नेताजी के खिलाफ साजिश हो और
पार्टी के खिलाफ साजिश हो तो बेटा होने के नाते मेरी जिम्मेदारी है कि ऐसे
लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो। पार्टी को जहां नुकसान होगा वहां कार्रवाई
करनी पड़ेगी।
[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]
अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी में ऐसे लोग हैं जो
सरकार बनाना नहीं चाहते हैं, लेकिन सरकार बनेगी तो नेताजी को सबसे ज्यादा
खुशी होगी। लोग चाहते हैं कि पार्टी की सरकार एक बार फिर बने। हमारे लिए और
पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए यह 3-4 महीने सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। ऐसे
में यह सब पार्टी को नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने पार्टी विधायकों और
कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया कि पार्टी का मनोबल अभी तक कम नहीं हुआ है।
उन्होंने
कहा कि नेता जी के बेटे की हैसियत से मुझे जो कुछ भी करना होगा, करूंगा।
राज्य में एक सेक्युलर सरकार बने, यही उम्मीद करता हूं। उन्होंने नए साल की
सभी को बधाई दी।
[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]