दो पक्षों में झगड़े को लेकर 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 31 दिसम्बर 2016, 6:27 PM (IST)

नूंह। घासेड़ा गांव में गौ तस्करी की मुखबिरी को लेकर शुक्रवार को हुए दो पक्षों में झगड़े को लेकर नूंह पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित शम्मा पुत्र शब्बीर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जिसमें इदरीश के परिवार पर गौ तस्करी का आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को इदरीश के टाटा 407 ट्रक में गायें भरे होने की सूचना थी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया था। फिलहाल अब पुलिस इदरीश, सकील, जफरू, जैकम, बस्सी, जुल्फिकार, जाहिद, रिजवान, शौकीन, सिकंदर, मुस्तकीम, जाहीद, अख्तर, हाकम और अरशद सहित 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]