अरूणाचल: PPAविधायकों ने पाला बदला, BJP का दावा-अब हमारी सरकार

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 31 दिसम्बर 2016, 5:43 PM (IST)

इटानगर। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू और पीपुल्स पार्टी ऑफ अरूणाचल (पीपीए) के 32 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा की अरूणाचल इकाई के अध्यक्ष तपिर गाओ ने बताया,शनिवार को पीपीए के 33 विधायक हमारे साथ शामिल हो गए हैं। अब भाजपा की मजबूत सरकार होगी। अब 60 सदस्यीय अरूणाचल विधानसभा में भाजपा सरकार का बहुमत है और खांडू मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

सबसे सम्पन्न विधायक तकम परियो सहित पीपीए के शेष विधायकों के बारे में पूछे जाने पर गाओ ने कहा, यह फैसला उन्हें करना है कि उन्हें क्या करना है। गाओ ने कहा,सरकार बनाने का अलग से दावा नहीं किया जाएगा क्योंकि भाजपा की सरकार स्वत:ही बन गई है।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

हालांकि पीपीए अध्यक्ष काफा बेंगिया ने कहा कि यह विलय अवैध है और वह कानूनी कार्यवाही करेंगे। बेंगिया ने कहा,हम भाजपा में शामिल हुए विधायकों के खिलाफ अदालत जाएंगे। ज्ञात रहे, गुरूवार को छह विधायकों सहित पीपीए से बर्खास्त किए गए खांडू, अक्टूबर में 43 विधायकों सहित कांग्रेस छोडकर क्षेत्रीय पार्टी में शामिल हो गए थे।
(आईएएनएस)

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]