नन्हे हाथों ने थामी ऊंट, घोड़े एवं हाथी की लगाम

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016, 6:50 PM (IST)

बीकानेर। अजित फाउंडेशन जिला स्तरीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक पी.सी. किशन ने किया। इस अवसर पर किशन ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्द्धन करते हुए शतरंज को केवल खेल ही नहीं, बल्कि जीवन का सर्वांगीण विकास करने वाला खेल बताया। प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी शंकरलाल हर्ष ने इस अवसर पर प्रतिभागियों को शतरंज के खेल को लिखना तथा शतरंज खेलने की बारिकियों के बारे में बताया।

मुख्य अतिथि प्रो. नरसिंह बिन्नाणी ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास में खेलों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसमें शतरंज ऐसा खेल है, जिसमें व्यक्ति का मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। शतरंज में निरंतर अभ्यास तथा एकाग्रचित रहने की बहुत आवश्यकता होती है, जिससे हम श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।



[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

मुख्य आरबिटर रामकुमार ने बताया कि शुक्रवार के खेल में पांच राउंड हुए। प्रतियोगिता में जय सेठिया, अरविंद बोड़ा, भव्य, विरेन्द्र जोशी आदि ने आरबिटर तथा प्रतियोगिता संचालन में मुख्य भूमिका अदा की।

[@ Exclusive:नववर्ष की पूर्व संध्या पर PM इन बातों का कर सकते हैं ऐलान]