धौलपुर। राज्य सरकार के तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने को लेकर भाजपा शहर इकाई की गुरुवार को अहम बैठक हुई। भार्गव वाटिका में पशुधन विकास बोर्ड अध्यक्ष जगमोहन सिंह बघेल, पूर्व विधायक अब्दुल सगीर, पूर्व विधायक जसवंत सिंह गुर्जर और जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बघेल ने कार्यकर्ताओं ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही पूर्व विधायक अब्दुल सगीर ने कार्यकर्ताओं से धौलपुर विधानसभा के उपचुनाव में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व जिला प्रमुख दुर्ग सिंह अंदाना और महामंत्री नरेन्द्र तोमर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]