कांग्रेस ने निकाला आक्रोश मार्च, की नारेबाजी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016, 5:23 PM (IST)

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के तीन साल को नाकामी भरा बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस कार्यालय से महाराजा गंगासिंह चैक तक रैली भी निकाली। जहां पार्टी की ओर से सभा का आयोजन किया गया। जहां कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार को जमकर कोसा और वर्तमान समय आम आदमी के लिए मुश्किलों भरा बताया।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]