वैसे तो पूरा साल ही विवादों से भरा हुआ रहा लेकिन कुछ विवाद ऐसे भी थे जो
पोस्टरों से चर्चा में आए। इन पोस्टरों के विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि पूरी
राजनीति में हलचल मच गई। इन पोस्टर विवाद में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से
लेकर मायावती और प्रधानमंत्री मोदी तक शामिल हैं।
आइए जानते हैं साल 2016
के सबसे विवादित पोस्टरों के बारे में ...
[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]
प्रियंका चोपड़ा की टीशर्ट पर विवाद
कोंडे
नास्ट ट्रैवलर मैगजीन के लिए ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के हालिया कवर को
ऑनलाइन आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। फैन्स की फेवरिट प्रियंका चोपड़ा इस
बार टीशर्ट पर लिखे शब्दों की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। दरअसल
मैगजीन कवर पेज पर छाईं प्रियंका सफेद टीशर्ट पहने नजर आ रही हैं, जिसमें
चार शब्द रिफ्यूजी, इमिग्रैंट (अप्रवासी), आउटसाइडर (बाहरी) और ट्रैवलर
लिखा हुआ है। इनमें से पहले तीन शब्द कटे हुए हैं। इसके लिए प्रियंका की
सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। ट्रोलर्स ने प्रियंका पर शरणार्थियों
(रिफ्यूजीज) के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया। ऐसे में मैगजीन ने
यह कहते हुए प्रियंका का बचाव किया है कि इस फोटो के जरिए उसने विदेशियों
के प्रति घृणा की संस्कृति से निपटने का प्रयास किया।
[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]
मोदी बादशाह और प्रमुख विपक्षी नेता गुलाम
भाजपा
अल्पसंख्यक मोर्चा ने गोरखपुर में विवादित पोस्टर जारी किया था। इसमें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का बादशाह और मुलायम सिंह यादव, मायावती
और राहुल गांधी को काला धन रखने वाला नेता (गुलाम) बताया है। पोस्टर में
मोदी की बड़ी सी तस्वीर है। उनके हाथ में लोहे की तीन मोटी जंजीरें हैं।
जंजीरों के जरिये उन्होंने मुलायम, माया और राहुल को गले से जकड़ रखा है।
तीनों की तस्वीरों के बैकग्राउंड में 1000-1000 के नोट हैं। पोस्टर में बड़े
शब्दों में देश का बादशाह और न रहेगा कालाधन न रहेंगे काले नेता लिखा है।
इसके नीचे कालेधन की राजनीति करने वाले भ्रष्ट सरकारों द्वारा कमाए गए
कालेधन पर मोदी का मास्टर स्ट्रोक लिखा था। अल्पसंख्यक मोर्चा के लोगों ने
इस पोस्टर को लेकर प्रदर्शन किया।
[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]
इलाहाबाद में माया बनीं शूर्पणखा, स्वाति बनीं दुर्गा
उत्तर
प्रदेश में इलाहाबाद के सुभाष चैराहे पर विवादित पोस्टर लगाते हुए मायावती
को शूर्पणखा और दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति को दुर्गा अवतार में दिखाया
गया था। पोस्टर में उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को राम
और दयाशंकर को लक्ष्मण के रूप में दिखाया गया था। इलाहाबाद में आरक्षण
मुक्त महासंग्राम नाम के एक संगठन की तरफ से लगाए गए इस पोस्टर में बीएसपी
छोड़ चुके स्वामी प्रसाद मौर्य को विभीषण और सतीशचंद्र मिश्रा को मारीच
बताया गया था।
[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]
मायावती को बना दिया मां काली
हाथरस में अंबेडकर
जयंती के दौरान निकाली गई एक झांकी में मायावती को मां काली का रूप दिया
गया था। काली मां बनी मायावती के हाथों में स्मृति ईरानी का सिर और चरणों
में मोहन भागवत पड़े हैं और हाथ जोड़ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर आ रहे
हैं। हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र में अम्बेडकर जयंती में एक झांकी में
बीएसपी सुप्रीमो मायावती को पार्टी के लोगों ने मां काली का रूप दे दिया और
बीजेपी की मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का कटा सिर उनके हाथों में था
और मोहन भगवत चरणों में पड़े हुए थे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को
उनके हाथ जोड़ते हुए पोस्टर में दिखाया गया था। पोस्टर में लिखा था- हम
आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे। बहरहाल पोस्टर की सूचना मिलते ही प्रशासन
वहां पहुंच गया और तुरंत झांकी को रुकवा कर उस पोस्टर को उतरवा लिया।
[@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या को दिखाया कृष्ण
यूपी
बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के स्वागत की तैयारी में
जारी हुए एक पोस्टर ने विवाद को जन्म दे दिया। इस पोस्टर में केशव को कृष्ण
की संज्ञा दी गई है। यही नहीं, यूपी को एक महिला (द्रौपदी) के रूप में
दिखाया गया। मायावती, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, आजम खां और ओवैसी को इस
पोस्टर में कौरवों की तरह यूपी चीरहरण करते दिखाया गया। बीजेपी नेता आईपी
सिंह ने पोस्टर को गलत माना और कार्यकर्ताओं को ऐसा करने से बचने की हिदायत
दी सिंह ने कहा कि यूपी के जिस तरह के हालात हैं वह द्रौपदी से कमतर नहीं
है।