रूरा रेल हादसे में दिखी पुखरायां की झलक

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016, 1:27 PM (IST)

कानपुर। करीब 39 दिन पहले 39 किलोमीटर दूर जिन स्थितियों में पुखरायां रेल हादसा हुआ वही स्थित लगभग रूरा में दिखी। बस वह चीज नहीं दिखी जो लोग देखना नहीं चाहते यानि यहां पर अन्तिम चीख नहीं सुनाई दी।नपुर देहात के पुखरायां रेल हादसे की जांच कर रहे रेल सुरक्षा आयुक्त पीके आचार्य अभी जांच रिपोर्ट सम्मिट ही नहीं कर पाये थे कि 39वें दिन 39 किलोमीटर की दूरी पर कानपुर देहात के रूरा स्टेशन पर अजमेर सियालदा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके बाद दोनों हादसों की तुलना होना लाजिमी है। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक जिस समय ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हुई है उस समय गाड़ी की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे रही, पटरी क्रेक होने या पहियों में खराबी के चलते हादसा हुआ है। तो वहीं बताया जा रहा है कि इन्ही बिन्दुओं पर पीके आचार्य पुखरायां हादसे की जांच कर रहे है। यह अलग बात है कि पुखरायां रेल हादसे के दौरान इन्दौर पटना 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी और वहां पर 150 यात्रियों की मौत व
करीब ढ़ाई सौ यात्री घायल हुए है। [@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

गनीमत यह रही कि भयंकर रेल हादसे के बाद रूरा में किसी भी यात्री की मौत नहीं हुई है। पर जिस तरह से हादसा हुआ है उससे यह बात साफ है कि एक बार फिर रेलवे ने भारी चूक कर दी। एस.के. पाठक करेंगे जांच रूरा रेल हादसे की जांच रेल सुरक्षा आयुक्त (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) उत्तर परिमंडल शैलेश कुमार पाठक करेंगे। बताया जा रहा है कि पाठक गुरूवार को घटनास्थल पर टीम के साथ पंहुचेगें। जिसके बाद कर्मचारियों, अधिकारियों व घायलों के बयान पर जांच रिपोर्ट तैयार करेंगे।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]