AGCS CUP: आज तीन जिलों की टीम करेंगी प्रदर्शन

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 28 दिसम्बर 2016, 12:07 PM (IST)

इलाहाबाद। खास खबर के साथ चल रहे अरविंद घोष छत्रपति शिवाजी कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आज भी लीग चरण के दो मैच खेले जायेंगे। दिन 12 बजे से पहला मैच होगा। पहला मैच राजन इलेवन मलाका यानी कंचन की टीम व गोपालापुर पुर के बीच पहला मैच खेला जाएगा। हालांकि चंदा इलेवन सिंगरामऊ को भी 11 बजे का वक्त दिया गया है। इन तीनों टीमों में से दो के बीच पहला मुकाबला होगा।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

दिन का दूसरा मैच रैया पट्टी के साथ होगा। पहला मैच जो नहीं खेल जा सकेगा वह रैया पट्टी से भिड़ेगा। रैया पट्टी की टीम बहुत अधिक दूरी का सफर तय करके आयेगी। जिसके कारण उसे दूसरे मैच में जगह मिली है। सुबह 10 बजे से ही स्टेडियम में दर्शकों का पहुंचना शुरू हो गया है।
आज के दोनों मैच में कड़ा मुकाबला होगा। इस आयोजन में मीडिया पार्टनर की भूमिका अदा कर रहे खास खबर पर प्रतिदिन व आज के मैचों की अपडेट से रूबरू होंगे।

[@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]