कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार: 52 ट्रेने लेट

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 28 दिसम्बर 2016, 10:40 AM (IST)

नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई इलाकों में घने कोहरे के बीच बुधवार को 52 रेलगाडिय़ां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि 10 के समय में फेरबदल किया गया है। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 24 घंटे से भी ज्यादा देरी से चल रही है,

जबकि सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 23 घंटे और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 20 घंटे की देरी से चल रही हैं। अधिकारी ने साथ ही बताया कि 10 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के मुताबिक, कोहरे की वजह से बुधवार को उड़ानें मामूली रूप से प्रभावित हुई हैं जबकि किसी भी उड़ान को रोका नहीं गया है।

[@ Exclusive: नोटबंदी: कालाधन, भ्रष्टाचार के खिलाफ पीएम मोदी की आखिरी जंग]