50 प्लस का आंकड़ा पाने में जुट जाएं कार्यकर्ता: शांता

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016, 4:07 PM (IST)

चम्बा। परिधिगृह चंबा में सांसद शांता कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। भाजपा ने प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में से पचास पर जीत हासिल करने का लक्ष्य लेकर मिशन 50 प्लस शुरू किया है। बैठक में कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और केंद्र की मोदी सरकार के कामकाज को आम जनता तक ले जाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
शांता कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश में नागरिकों को अपना दायित्व समझना होगा तभी देश तरक्की कर पाएगा। उन्होंने कहा कि देश में कर्तव्यबोध की भावना की कमी के कारण देश कई मामलों में पिछड़ गया। उन्होंने कहा कि यदि किसान, मजदूर, नेता व कर्मचारी अपना दायित्व समझें तो देश शिखर पर होगा। उन्होंने कहा कि यही कर्तव्यबोध पार्टी कार्यकर्ताओं में भी होना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और इनके बल से ही ऊपर उठी है। कार्यकर्ताओं का मनोबल कभी नहीं टूटना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन मजबूत होगा तो मोदी सरकार ने लोगों से जो वायदे किए हैं उन्हें आसानी से पूरा किया जा सकता है। इस मौके पर चंबा सदर के विधायक बीके चौहान, हंसराज, विक्रम जरयाल, रेणु चड्ढा सहित जिया लाल व भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर, जिला महामंत्री जय सिंह, मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार, महामंत्री धीरज नरयाल, भटियात मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनायक रैणा, भाजपा जिला सचिव दिनेश शर्मा, उपाध्यक्ष भाजपा जसवीर नागपाल, डिजिटल क्रांति जिला सयोजक दया कृष्ण ठाकुर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज, चंबा-कांग्ड़ा संगठन मंत्री संजय ठाकुर, जिला परिषद सदस्य राकेश कुमार, किलोड वार्ड के जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

[@ Exclusive: नोटबंदी: कालाधन, भ्रष्टाचार के खिलाफ पीएम मोदी की आखिरी जंग]