ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना द्वारा हिमाचल के स्थाई निवासियों को पीसमील के आधार पर क्रमश: मोटर मैकेनिक, अफहोल्स्टर, टर्नर तथा पैन्टर के एक-एक पद की भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क 100 रूपये सहित 5 जनवरी 2017 को सांय 5 बजे तक आवेदन पत्र जमा करवाए जा सकते हैं जबकि 9 जनवरी 2017 को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय ऊना में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय प्रबन्धक हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना विवेक लखनपाल ने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक प्रार्थी आवेदन पत्र हिमाचल पथ परिवहन निगम की वैबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]