ऊना। संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला बहुतकनीकी प्रशिक्षण संस्थान ऊना को नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ ओपन स्कूलींग नई दिल्ली ने चतुर्थ मुक्त विद्या राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा है। संस्थान के प्राचार्य व समन्वयक राणा शमशेर सिंह को यह पुरस्कार दिल्ली कैंट में मानकशाह सेंटर में एनआईओएस के चेयरमैन प्रो. सीवी शर्मा के कर कमलों से प्रदान किया गया। राणा शमशेर सिंह को 21 हजार रुपए की राशि, सर्टिफिकेट व मामेंटों देकर पुरस्कृत किया गया है।
एनआईओएस ने चतुर्थ मुक्त विद्या नेशनल अवार्ड-2015 के तहत संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला बहुतकनीकी प्रशिक्षण संस्थान ऊना को मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के प्रसार के लिए एक उत्कृष्ठ एवं योगय अध्ययन केंद्र के रुप में बहुमूल्य एवं सराहनीय सेवाओं के चलते उक्त पुरस्कार से नवाजा है। हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेशाध्यक्ष कंवर हरि सिंह ने बताया कि ऊना मुख्यालय पर संस्था द्वारा महिलाओं को तकनीकी शिक्षा देने के लिए 1986 में इस संस्थान की स्थापना की गई थी।
यह संस्थान एनआईओएस से मान्यता प्राप्त है तथा पिछले 30 वर्षों के दौरान संस्थान से 3 हजार से अधिक छात्राएं विभिन्न तकनीकी व व्यवसायिक कोर्स करके स्वरोजगार के क्षेत्र में स्थापित हो पाई है। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड संस्था द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रेरणा स्त्रोत का काम करेगा।
[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]