नोएडा। विश्व की सबसे ऊंची छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा बनाएंगे नोएडा के रहने वाले पद्य विभूषण मूर्तिकार राम वी सुतार। यह मुंबई में समुद्र के बीच में स्थापित होगी। इसके बनने में 360 करोड़ का खर्च आएगा। प्रतिका की ऊंचाई 610 फुट होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शिलान्यास कर चुके हैं।
[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]
महाराष्ट्र सरकार ने इसका डिजाइन पास किया है। मार्च 2017 से इसके बनने का काम शुरू हो जाएगा। वर्ष 2019 तक इसका काम खत्म हो जाएगा। ऐसा अनुमान है कि इसके निर्माण में 3600 करोड़ रूपए की लागत जाएगी।
मूर्तिकार सुतार ने आधे आधे फुट के 6 सैंपल बनाए थे। जिसमें से दो को चुना गया है। और उनकी 25-25 फुट की प्रतिमा बनाने के लिए कहा गया है। डमी के तौर पर यह मूर्तियां तैयार होंगी। इसमें से एक को पास कर दिया गया है।
[@ छात्रा के साथ बलात्कार फिर मर्डर, लड़के ने भी लगाई फांसी]
मूर्तिकार सुतार ने बताया कि छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा 395 फुट की होगी। अगर इसके आधार को भी शामिल कर लिया जाए, तो यह 610 फुट की हो जाएगी। प्रतिमा में घोड़े की ऊंचाई करीब 300 फुट की होगी। शिवाजी के हाथों में जो तलवार होगी वह 64 फुट लंबी होगी। इस प्रतिमा के अंदर छह लिफ्ट होंगी, जोकि घोड़े के अंदर से होकर ऊपर जाएंगी। इसमें कई खिड़कियां भी होगी।
[@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]
इस प्रतिमा का अंधार लंबा चौड़ा होगा। इसपर म्यूजियम, लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम और फूड कोर्ट सहित अनेक चीजें होंगी। इसके निर्माण के बाद मुंबई घूमने आने वालों को अब कुछ नया भी देखने को मिलेगा। इस प्रतिमा को अरब सागर में करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर 32 एकड़ में फैली चट्टान पर स्थापित होगी।