कर्नाटक: 900 सिलिंडर फटे,3 वाहन खाक

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 26 दिसम्बर 2016, 11:26 AM (IST)

कोलार। कर्नाटक के कोलार जिले में रविवार रात को करीब 900 गैस सिलेंडर्स में ब्लास्ट हो गया। यह भयानक हादसा चिंतामणि गांव में हुआ। इस हादसे में तीन वाहनों खाक हो गए।
सूचना मिलते ही दमकल की गाडियां मौके पर पहुंच गई। आखिरकार काफी मशक्कत के बाद सोमवार तडके आग पर काबू पाया जा चुका। पुलिस के मुताबिक रविवार देर चिंतामणि इलाके में हादसा हुआ।
बताया जा रहा है कि तीन ट्रकों में करीब 900 से सिलिंडर भरे हुए थे।अचानक एक सिलिंडर में धमाका हुआ और देखते ही देखते आग के कारण हर सिलिंडर में धमाका होना शुरू हो गया। देर रात तक धमाकों की आवाज सुनाई देती रही। इस आग के कारण कई झुग्गी झोपडियां भी जलकर खाक हो गई। इसमें एक जीप भी जलकर राख हो गई। इन धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी सहम गए। पुलिस भी काफी घबराई हुई थी, क्योंकि लगातार धमाके हो रहे थे।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

धमाकों की आवाज बंद होने के बाद दमकल की गाडियों ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, कोई जनहानि की खबर नहीं है। इसके पहले 20 दिसंबर की रात को दक्षिण मुंबई के अग्रीपाड़ा क्षेत्र में सिलेंडर विस्फोट के कारण झुग्गियों में भीषण आग लग गई थी।

[@ वर्ष 2016: तमिलनाडु सीएम जयललिता की मौत बनी अखबारों की सुर्खियां ]