ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 25 दिसम्बर 2016, 8:12 PM (IST)

आगरा। ताजमहल देखने आए पर्यटकों ने दुनिया की दो खूबसूरितयों के एक साथ निहारा। रविवार को जो पर्यटक ताजमहल देखने पहुंचे, उन्होंने वहां बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री का भी दीदार किया। ताजमहल देखने आई माधुरी दीक्षित को भीड़ ने घेर लिया। गुलाबी ठंड में भी पुलिस को भीड़ कंट्रोल करने में पसीने छूट गए। अपने पति के साथ ताजमहल देखने पहुंची माधुरी दीक्षित ने कहा कि ताजमहल सेवन वंडर ऑफ वर्ल्‍ड है।
यह अद्भुत और बेहद खूबसूरत है। रियलिटी डांस शो के बारे में माधुरी ने कहा कि यह उभरते कलाकारों के लिए अच्छा प्लेटफॉर्म है। मैं खुद भी रियालिटी शो जज कर चुकी हूं। इसलिए मुझे बहुत पसंद हैं। मैं खुद एक डांसर हूं और मैं सभी शोज देखती हूं।
[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

रविवार दोपहर में माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने, बेटों और विदेशी महमानों के साथ आगरा पहुंची। वे होटल अमर विलास में गईं। यहां से अपने पति श्री राम नेने और विदेशी महमानों के साथ गोल्फ कार से ताजमहल पहुंची। उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। जीन्स, टॉप के साथ कोट पहनी माधुरी दीक्षित ताजमहल पहुंची।

[@ Exclusive- दंगल से जगा हरियाणा में उम्मीदों का मंगल]

उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए लोगों ने सीटियां बजाईं। इस पर माधुरी दीक्षित ने हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन किया। माधुरी दीक्षित ने डायना बेंच पर फोटो खिंचवाए और फैमिल के साथ फोटो लिए। ताजमहल के बाहर निकलते ही उनके पति ने गेट पर परिवार की साथ एक सेल्फी ली। भीड़ के कारण माधुरी गुस्सा भी हुईं, लेकिन फिर खुद को नॉर्मल कर लोगों का अभिवादन करती रहीं।

[@ वर्ष 2016: उरी में सेना के कैम्प पर आतंकी हमला, भारत का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक]

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति  ]

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति  ]

[@ वर्ष 2016: उरी में सेना के कैम्प पर आतंकी हमला, भारत का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक]