नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा अड्डा बनता जा रहा है। आयकर विभाग ने शुक्रवार को सोने-चांदी के कारोबारियों को फिर से खंगाला, जिसमें 250 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की बिक्री का पता चला है। इससे पहले, नोटबंदी के तीन अलग-अलग मामलों में आई-टी डिपार्टमेंट, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजंस (डीआरआई) ने दिल्ली में 400 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी की बिक्री का पता लगाया था।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को करोल बाग और चांदनी चौक के चार बुलियन ट्रेडर्स से पूछताछ की। पता चला कि उन चारों कारोबारियों ने पिछले कुछ सप्ताह में 250 करोड़ रुपये के पुराने नोट लेकर सोने की छड़ें बेची थीं। इन व्यापारियों के घर और दुकान मिलाकर कुल 11 ठिकानों पर तलाशी अभियान शुक्रवार रात तक जारी रहा।
[@ अदिति बनीं मिस कोहिनूर-ए-ताज, SEE PIC ]
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘अभी तक तो यही
पता चला है कि इन चार बुलियन ट्रेडरों ने सोने की छड़ें बेचकर विभिन्न बैंक
अकाउंट्स में 250 करोड़ रुपये के पुराने नोट जमा किए।’ चारों व्यापारियों
की दुकानें पुरानी दिल्ली के कूचा महाजनी और कुछ करोल बाग इलाके में हैं।
आई-टी अधिकारी ने बताया कि इन चारों व्यापारियों के साथ-साथ कुछ छद्म
कंपनियों के भी बैंक खातों की छानबीन कर रहे हैं जिनसे व्यापारियों को पैसे
दिए गए थे। अधिकारियों ने बताया, ‘ये कुछ नए मामले सामने आए हैं। इनके
काम-काज का तरीका भी वैसा ही है जैसा कि नोटबंदी के ठीक बाद की छापेमारी
में पता चला था।’
[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]
विभाग के अधिकारी देश के दूसरे हिस्सों में भी बुलियन ट्रेडर्स के ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं। बेंगलुरू में 47.74 करोड़ रुपये की अघोषित आय डिपार्टमेंट के पकड़ में आई है। इनके अलावा, इलाहाबाद में भी 1.06 करोड़ रुपये का सोना-चांदी और 20 लाख रुपये कैश जब्त किए गए। इधर, इनकम टैक्स की जांच इकाई ने दिल्ली के केजी मार्ग स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा से 39 करोड़ रुपये जब्त किए। एक सूत्र ने बताया कि इस ब्रांच में जमा पुराने नोट सवालों के दायरे में हैं और 39 करोड़ रुपये के डीडी एजेंटों के जारी किए गए हैं।
[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]