नोटबंदी:बिना विचार के लिया फैसला, इंदिरा जैसे भूल कबूलें पीएम-चिंदबरम

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 दिसम्बर 2016, 08:17 AM (IST)

चेन्नई। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मिसाल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि जिस तरह आपातकाल लगाकर इंदिरा जी ने अपनी भूल कबूली थी वैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी को भी अपनी भूल स्वीकार कर लेनी चाहिए।

चिदंबरम ने कहा कि नोटबंदी एक बिना सोच विचार के लिया गया फैसला है। उन्होंने कहा कि मोदी को इसी तरह कबूल कर लेना चाहिए कि नोटबंदी एक गलत फैसला था, जिससे लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। नोटबंदी पर बीजेपी और मोदी सरकार को लेकर उन्होंने कहा, नोटबंदी एक ऐसा कदम है जिससे 45 करोड़ लोग भिखारियों जैसे बन गए और मध्यम वर्ग भी 45 दिन से परेशान है।

दरअसल चिदंबरम शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। चिदंबरम ने कहा कि नोटबंदी का मकसद था कालेधन पर लगाम लगाना लेकिन केंद्र सरकार अपने मकसद मेंं कामयाब होती नहीं दिख रही है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान का मजाक उड़ाने को लेकर उन्होंने कहा कि मजाक उड़ाने को तो वह भी मोदी का मजाक उड़ा सकते हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि मोदी पूछे गए सवालों के जवाब दें। सवाल के जवाब देना प्रधानमंत्री की ड्यूटी है।

[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]

चिदंबरम ने बताया कि इससे काले धन, भ्रष्टाचार और जाली नोट पर लगाम नहीं लगाई जा सकती। जबकि केंद्र ने नोटबंदी के ऐलान के वक्त कहा था कि इससे काले धन, भ्रष्टाचार और जाली नोट पर लगाम लगाई जा सकेगी।

[@ पीएमओ भी जाती हैं हजारों की संख्या में प्रदेश से शिकायतें]