भरतपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 115वीं जयंती के मौके पर हनुमान मंदिर भूरी सिंह व्यायामशाला में उन्हें पुष्पांजलि दी गई। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक चुन्नी कप्तान ने उन्हें किसानों का हितैषी और प्रखर कांग्रेसी नेता बताया। जो बाद में कांग्रेस से अलग होकर बीकेडी की स्थापना की और मुख्यमंत्री बनने के साथ कुशल प्रशासन के रुप में जाने गए। इस मौके पर व्यायामशाला अध्यक्ष डाॅ गंभीर सिंह, जिला जाट सभा अध्यक्ष बाबूसिंह रेंजर, भरतपुर से लोकसभा प्रत्याशी रहे डाॅ सुरेश यादव, जिला लोकदल अध्यक्ष संतोष फौजदार बहनेरा, पूर्व डायरेक्टर जगवीर सिंह तमरोली, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पाठक, जगदीश बंजी, ठेकेदार भूदेव सोलंकी, प्रधानाध्यापक जगदीश सिनसिनवार, बृजेन्द्र चीमा, पिंकी फौजदार, पवन खंडेलवाल, अर्जुन सिंह कुश्ती कोच, रामसिंह कुशवाह और रमेश सतीजा ने भी चौधरी चरण सिंह को पुष्प अर्पित किए।
[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]