रोबॉट पेड पर चढ नारियल तोड लाएगा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2016, 8:24 PM (IST)

कोल्लम। दक्षिण भारत के शहर कोल्लम के अमृत विश्व विद्यापीठ इंजिनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने ऎसा रोबॉट तैयार किया है जो नारियल के पेड पर चढ नारियल तोड कर भी ले आएगा। रोबॉट पेड के पत्ते भी तोड सकेगा। अगले 6 महीनों में विश्व विद्यापीठ के छात्र इस रोबॉट को मार्केट में ले आएंगे।

यह रोबॉट माता अमृतानंदमयी का ब्रेन चाइल्ड है। 2013 में उनके पास केरल की एक विधवा महिला आई और उसने बताया कि उसके पास कई नारियल के पेड हैं लेकिन उनसे नारियल तोडने वाला कोई नहीं है। माताजी ने तब अपने इंजिनियरिंग कॉलेज के छात्रों से इसका समाधान निकालने को कहा। इसके बाद कॉलेज के छात्र ऎसा रोबॉट बनाने की कोशिशों में लग गए जो नारियल तोड सके।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

यह रोबॉट रिमोट कंट्रोल से चलता है और इसे पेड में फिट करने में 10 से 15 मिनट लगते हैं। इस रोबॉट को करीब 1.80 लाख रूपए में तैयार किया गया है। छात्रों ने बताया कि इस रोबॉट का जब मास प्रॉडक्शन किया जाएगा तो इसकी कीमत 1 लाख तक आ जाएगी। छात्रों ने बताया कि एक रोबॉट पूरे गांव के नारियल पेडों के लिए काफी होगा और जैसे ट्रैक्टर किराए पर दिए जाते हैं वैसे ही इसे भी किराए पर गांवों में चलाया जा सकेगा। कॉलेज लैब के प्रोफेसर राजेश कनन ने कहा, पेटेंट मिलने के बाद हम इसे मार्केट में उतार देंगे।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]