खास खबर के संपादक कृष्ण भानु को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2016, 7:06 PM (IST)

शिमला। राष्ट्रीय पत्रिका चाणक्य वार्ता के हिमाचल प्रदेश अंक का विमोचन करते हुए राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्रदेश के दो वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया। खास खबर के संपादक (हिमाचल प्रदेश) कृष्ण भानु को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया जबकि वरिष्ठ पत्रकार विजय पुरी को पत्रकारिता के जरिए समाज के विकास में अहम योगदान देने के लिए पुरस्कृत किया गया।
कृष्ण भानु निरंतर 35 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। उन्होंने अपने पत्रकारीय काल में देश की नामी गिरामी अखबारों में उच्च पदों पर कार्य किया। इसके अलावा कृष्ण भानु ने इलेक्टिोनिक मीडिया में भी एडिटर इन चीफ के पद पर रहकर प्रदेश की पत्रकारिता में नए मील पत्थर कायम किए। साहित्य व सामाजिक क्षेत्र में उनका अहम योगदान रहा है। अतीत में कई बडी संस्थाएं उन्हें समय-समय पर पत्रकारिता, साहित्य व सामाजिक क्षेत्र में अहम काम के लिए सम्मानित कर चुकी हैं। विजय पुरी ने दैनिक जागरण से अपना पत्रकारिता का कैरियर शुरू किया, दिब्य हिमाचल और हिमाचल दस्तक में राज्य ब्यूरो चीफ तथा आपका फैसला में संपादकीय सलाहकार के पद पर संस्थान को अपनी सेवाएं दी।
[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]