महिलाओं का देश व समाज की तरक्की में अहम योगदान- वैरागी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2016, 3:11 PM (IST)

फतेहाबाद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष निर्मला वैरागी ने कहा है कि महिलाएं आज जागरूक हो गई है और उन्हें अपने अधिकारों की चिंताए है। महिलाएं आबादी का आधा हिस्सा है और देश के विकास और तरक्की में उनका अह्म योगदान है। इसलिए महिलाएं आगे आएं और देश व राष्ट्र के नव निर्माण में अपना सकारात्मक सहयोग दें। वैरागी शुक्रवार को अरोड़ावंश धर्मशाला फतेहाबाद में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थी।

कार्यक्रम की शुरूआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान वेद फुलां, हरियाणा राज्य बाल सुरक्षा अधिकार आयोग की चेयरपर्सन ज्योति बैंदा, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी, जिला प्रधान महिला मोर्चा सीमा दत्ता, जिला महामंत्री सुशीला मेहता, अनीता मेहता, दुर्गेश अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्रा चौहान, वीना कम्बोज, किरण नारंग ने भी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। वैरागी ने महिलाओं को राजनीति में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने हकों के लिए राजनीति में आए और हरियाणा का गौरव बढ़ाए।

उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। अनेक ऐसे उदाहरण हमारे सामने जीवंत है, जिसमें महिलाओं ने पुरूषों के मुकाबले अपना परचम लहराया है।

[@ पीएमओ भी जाती हैं हजारों की संख्या में प्रदेश से शिकायतें]