सिरसा। जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को स्कूल के छात्र छात्राओं को प्राकृतिक आपदाओं के दौरान क्या कदम उठाने चाहिए इसके लिए जागरुक किया। प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल करवाई गई। इस ड्रिल का उद्देश्य भूकंप जैसी आपदा से निपटने के लिए बच्चों को जागरूक करना था। इस अवसर पर स्कूल के सभी छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और भूकंप से बचाव के तरीके भी सीखे। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग, दमकल विभाग के अधिकारियों सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
[@ पीएमओ भी जाती हैं हजारों की संख्या में प्रदेश से शिकायतें]