नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद लोगों को कैश की समस्या हो रही है। एटीएम के बाहर अभी भी लाइनें लगी हुई हैं। वहीं कई एटीएम अभी भी खाली पडे हैं। ऐसे मेें ई कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील ने लोगों को राहत दी है। अब आप स्नैपडील पर आप कैश भी ऑर्डर कर सकते हैं। अब तक सामान डिलिवर करने वाला स्नैपडील अब लोगों के घरों तक कैश पहुंचाएगा।
स्नैपडील आपके ऑर्डर पर आपके घर पैसे पहुंचा देगी। स्नैपडील आपको वह पैसे देगी जो इसे कैश ऑन डिलिवरी में मिलते हैं। स्नैपडील ने एक स्कीम चालू की है। इस स्कीम का नाम है कैश एट होम। कैश एट होम के जरिए स्नैपडील आपको घर बैठे कैश देगी लेकिन इसमें भी एटीएम की तरह एक शर्त है।
स्नैपडील आपको एक बार में 2000 रुपए ही देगी। कैश मिल जाने के बाद आपको एटीएम कार्ड से कंपनी को पैसा देना होगा। इसके लिएकंपनी आपसे 1 रुपया शुल्क वसूलेगी। इसके लिए बुकिंग के वक्त ही फ्रीचार्ज या डेबिट कार्ड के जरिए मात्र 1 रुपये का सुविधा शुल्क देना होगा। सबसे अच्छी बात यह है कि कैश मंगवाने के लिए आपको कोई सामान ऑर्डर करना जरूरी नहीं है।
[@ छात्राओं ने गलियों में दौड़ाकर बुजुर्ग को पीटा ]
स्नैपडील के को-फाउंडर रोहित बंसल का कहना है कि चूंकि देश तेजी से
डिजिटलाइजेशन की ओर बढ रहा है, इसलिए हमने समयानुसार कई पहल शुरू की है।
हमने इस बदलाव को आसान बनाने के लिए वॉलिट और कार्ड ऑन डिलिवरी से लेकर
फ्रीचार्ज पार्टनरशिप तक कदम बढाया है।
स्नैपडील ने फिलहाल यह स्कीम
गुडगांव और बेंगलुरु मेंं शुरू की है। अगले कुछ दिनों में दूसरे बडे शहरों
में भी यह स्कीम शुरू होगी। बंसल का कहना है कि हमारा लक्ष्य ग्राहकों की
हर जरूरत अबाध रूप से पूरी करने वाला मार्केटप्लेस बनना है।
[@ पीएमओ भी जाती हैं हजारों की संख्या में प्रदेश से शिकायतें]