जब्त100करोड से खत्म होगाCash Crunch

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016, 11:44 AM (IST)

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने क्षेत्रीय इकाइयों को निर्देश किया है कि वो विभिन्न शहरों में खुलवाए अपने खातों में जब्त किए गए नए नोटों सहित सारे पैसे जमा कराएं ताकि इन्हें जल्द से जल्द सर्कुलेशन में लाया जा सके। आपको बता दे कि नोटबंदी के बाद ईडी, आयकर विभाग और पुलिस आदि विभिन्न एजेंसियों ने करीब 100 करोड रुपए कीमत के नए नोट जब्त किए है।
ईडी के डायरेक्टर कर्नाल सिंह ने कहा कि उन्होंने एक सर्कुलर जारी किया था कि जब्त पैसे और दूसरी चीजें स्ट्रॉन्ग रूम्स में रखे जाएं। उन्होंने कहा कि हम ये पैसे अपने बैंक अकाउंट्स में जमा करते रहे हैं ताकि ये पैसे सर्कुलेशन में आ जाएं और आम लोगों को असुविधा नहीं हो।

[@ मोदी की कानपुर रैली के रंग,15 तस्वीरों के संग]

सरकार ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी जब्त पैसे को बैंकों में जमा कराने को कहा है। इससे पहले, एजेंसियां कैश सहित तमाम जब्त वस्तुएं स्ट्रॉन्ग रूम्स में रखी हुई थीं जब तक कि केस की औपचारिकताएं पूरी नहीं हो जाएं। एक सीनियर इनकम टैक्स ऑफिसर ने बताया कि उसके बाद जब्त पैसे देश की संचित निधि में जमा करा दिए गए। उन्होंने कहा कि आयकर से जुड़े कुछ मामलों को सुलझाने में सालों लग जाते हैं। तब तक सभी जब्त सामान टैक्स डिपार्टमेंट के सुरक्षित लॉकरों में रखे जाते हैं।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]