गुस्से में दुकान में लगा दी आग

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016, 10:41 AM (IST)

आगरा। आगरा में मामूली विवाद के बाद युवक ने अपनी दुकान में पेट्रोल छिडकर आग लगा दी। आग की चपेट में घर भी आ गया और स्वाह हो गया। आग की लपटें उठती देख लोगों के होश उड़ गए। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशशि कीए लेकिन लपटें तेज होती चली गईं। आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में बांईपुर रोड पर श्यामवीर यादव का मकान है। मकान में एक दुकान है। इसे उन्होंने किराए पर दे दिया था। इसमें प्रोविजनल स्टोर चल रहा था। [@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

दुकानदार का पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि गुस्से से तमतमाए दुकानदार ने अपनी दुकान में पेट्रोल छिड़कने के बाद आग लगा दी। कुछ ही देर में दुकान से आग की लपटें तेज हो गईं, दुकान से आग मकान तक पहुंच गई और उसे भी चपेट में ले लिया।
आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने आग पर काबू करने के प्रयास किए, लेकिन लपटें तेज होती चली गई। दुकान के साथ ही मकान भी स्वाह हो गया है।

[@ खास खबर Exclusive: मुंबई को बना दिया सऊदी अरब]