गाज़ियाबाद को भी 100 डायल की सौगात

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 19 दिसम्बर 2016, 7:36 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार की प्रदेश की पुलिस को हाईटेक करने के लिए अमेरिका की तर्ज पर डायल 100 सेवा का शुभारम्भ आज ग़ाज़ियाबाद की पुलिस लाइन में एम् एल सी राकेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया गया । एम् एल सी राकेश यादव से जब हमने बात की तो उनका कहना था कि प्रदेश की पुलिस के घटना स्थल पर देर से पहुचने शिकायत के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए हाईटेक गाड़ियां गाजियाबाद को दी है।
[@ 500,1000 के पुराने नोट जमा कराने पर RBI ने जोडी कडी शर्त]

गाजियाबाद को हाईटेक सिटी कहा जाता है और उसके लिए गाजियाबाद को डायल 100 का तोहफा आज पुलिस लाईन में एम् एल सी राकेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया और पुलिस द्वारा भी दावा किया जा रहा है कि पुलिस 100 नम्बर पर सुचना मिलने के बाद अधिक से अधिक 20 मिनट में घटना स्थल पर पहुच जायेगी क्योकि इस नम्बर को सीधे लखनऊ मुख्यालय से जोड़ा गया है और गूगल पर गाजियाबाद के एक लाख पाइंटों को को जोड़ा गया है जिससे सबसे नजदीक की गाडी जी पी एस की मदद से घटना स्थल पर 15से 20 मिनट में पहुच जायेगी ।

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]