प्रोपर्टी संघ की ओर से किया गया जर्सी वितरण कार्यक्रम

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 19 दिसम्बर 2016, 5:39 PM (IST)

बूंदी। बूंदी प्रॉपर्टी संघ की ओर से सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवपुरा में छात्रों को जर्सियों का वितरण किया गया। इस मौके पर बूंदी विधायक अशोक डोगरा और सभापति महावीर मोदी के साथ संघ के अध्यक्ष रवि जैन और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान 50 बच्चों को जर्सियों का वितरण किया गया। इस दौरान विधायक ने विद्यालय परिसर में टीनशैड लगवाने और सभापति महावीर मोदी ने बच्चों को पढ़ाई से संबंधित कोई भी सामान दिलाने की घोषणा की।

[@ खास खबर Exclusive: मुंबई को बना दिया सऊदी अरब]