माइक्रो हाइड्रो प्रोजेक्ट्स में काम बंद

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 19 दिसम्बर 2016, 11:22 AM (IST)

चम्बा। चम्बा जिले में चल रहे मिनी माइक्रो हाइड्रो प्रोजेक्ट्स लाडा की नीतियों पर अमल नहीं कर रहे हैं जिस कारण वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने तत्काल फरमान जारी करते उनके काम बंद करवाने के आदेश जारी कर दिये है। भरमौर में आयोजित लाडा की एक विशेष बैठक की अध्यक्षता करते हुए वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कड़े शब्दो में कुरेढ और तुलंग नाले पर चल रहे माइक्रो हाइड्रो प्रोजेक्ट्स के पदाधिकारियो को चेताया है कि आज तक लाडा का पैसा जमा नही करवाया गया है।
इस पैसे से पंचायत के विकास कार्यों को अंजाम दिया जाता है लेकिन कम्पनी की लापरवाई के चलते सभी विकास कार्य ठप पड़ते हैं जिसे अब बर्दास्त नहीं किया जायेगा। अतः अब इन कम्पनी के मालिको को जो पैसा लाडा के तहत तह हुआ था उस पर 4 प्रतिशत अधिक कम्पनी मैनेजमेंट को देना पड़ेगा तभी प्रोजेक्ट्स के कार्य चल पाएंगे।

[@ खास खबर Exclusive: मुंबई को बना दिया सऊदी अरब]