भाजपा के प्रदेश मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 18 दिसम्बर 2016, 8:46 PM (IST)

झुंझुनू। राजस्थान भाजपा मे दूसरी बार मंत्री बने मुकेश दाधीच के जिले में आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नगरमंडल अध्यक्ष राकेश सहल के नेतृत्व मेंं कार्यकर्ताओं ने हवाईपट्टी पर फुलमालाओं से स्वागत किया गया जहां से प्रदेश मंत्री भाजपा कार्यालय पहुंच कर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शरिक हुए।
झुंझुनू नगरपरिषद के सभापति सुदेश अहलावत भी मौजूद थे। प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच का शहर के चुणा चौक स्थित पुरोहितों की बगीची मे ब्राह्मण समाज द्वारा स्वागत -सम्मान किया गया । भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष व पार्षद राकेश सहल ,वैध गुलझारी लाल शर्मा सहित अलसीसर के सीताराम शर्मा सभी को समाज द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के संत कुमार पुरोहित , शिवचरण पुरोहित, उमाशंकर महमिया एवं महेश बसावतिया सहित काफी संख्या मे विप्रजन मौजूद थे।

[@ खास खबर Exclusive: मुंबई को बना दिया सऊदी अरब]