कच्ची शराब बनाने की शिकायत पर कार्रवाई, हजारों लीटर शराब नष्ट

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 18 दिसम्बर 2016, 6:39 PM (IST)

मैनपुरी में कुरावली के सीओ शमशेर सिंह को इलाके में अवैध कच्ची शराब को बनाये जाने की शिकायत मिल रही थी। जिसकी सूचना पर सीओ ने मय पुलिस फ़ोर्स के साथ कुरावली के ग्राम गोकुलपुरा और अलूपुरा में काली नदी के किनारे छापा मारा। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से आधा दर्जन शराब की भट्टियाँ तोड़ी और हज़ारों लीटर लहन नस्ट किया। इस कार्रवाई में सभी आरोपी भाग जाने में सफल रहे। वहीं आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रही है।
[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]