करौली । जिले के गुर्जर समाज के लोगों की बैठक ग्राम गढ़मोरा स्थित देवनारायण के मंदिर में हुई आयोजित । जिसमें गुर्जर समाज के गणमान्य लोगों ने सम्बोधित किया। समझौते के तहत सरकार ने गुर्जर सहित 5 जातियों को विशेष पिछड़ा वर्ग में आरक्षण देकर लागू करने के साथ 9 वीं अनुसूची में शामिल करने के वायदे के बाद भी अनुसूची में नहीं डाला गया। वहीं राज्य सरकार द्वारा कोर्ट में सही प्रकार से पैरवी नहीं किये जाने की वजह से उनके आरक्षण पर रोक लगा दी गई। जिसे लेकर गुर्जर समाज के लोगों में सरकार के प्रति भारी आक्रोश है।