भारी सुरक्षा में सीआरपीएफ की जमीन से अतिक्रमण हटाएं

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 18 दिसम्बर 2016, 5:58 PM (IST)

नूंह। रविवार को पुन्हाना उपमंडल के गांव टूंडलाका में सीआरपीएफ कैंप के लिए अधिकृत की गईं जमीन को प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जाधारियों से मुक्त कराया।

कार्यवाही के दौरान कब्जाधारियो की ओर से किसी भी प्रकार का कोई विरोध देखने को नही मिला बल्कि लोगों ने प्रशासन का पूरा पूरा सहयोग किया। कार्यवाही के लिए पुन्हाना के नायब तहसीलदार संतलाल तंवर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। किसी अनहोनी से निपटने के लिए मेवात पुलिस के सैकडों जवानों के साथ साथ महिला पुलिस व फरीदाबाद पुलिस के सैकडों जवान मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा भारी संख्या में आरएएफ के जवानो के साथ साथ तीन एंबुलैंस व फायरबिग्रेड की गाडी भी कार्यवाही के अंत तक मौके पर मौजूद रही। आठ जेसीबी मशीनों की मदद से कुछ ही देर में इस जमीन पर बने मकानों को ढहा दिया गया।


[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

गौरतलब है की पुन्हाना उपमंडल के टुंडलाका गांव की 688 कनाल 11 मरला जमीन को सीआरपीएफ कैंप के लिए अधिकृत किया गया था। लेकिन जमीन पर गांव के ही कुछ गरीब तबके के लोगों ने वर्षो से कब्जा किया हुआ था। पंचायत की इस जमीन पर तकरीबन पचास परिवार अपने परिवार के साथ रहे रहे है। इनमें से अधिक्तर तो वो लोग है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे है। अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों का विरोध तो नहीं देखने को मिला बल्कि लोगों ने इस जमीन से हटाए जा रहे परिवारों को रहने के लिए जमीन की मांग जरूर ही। पंचायत की इस जमीन पर रह रहे लोगो ने पत्रकारों को बताया की उन्हें इस कार्यवाही के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई। केवल एक दिन पहले ही उन्हें नोटिस के बारे मे बताया गया था। लोगो ने बताया की एक दिन पहले नोटिस आने के बाद ही वो अपने सामान को दूसरी जगह लेकर जा रहे है।

ड्युटी मजिस्ट्रेट संतलाल तंवर ने बताया की अतिक्रमण हटाने के बारे में उन्हे पहले सूचित कर दिया था। वो स्वयं 9 दिसम्बर को गांव में आकर लोगों से इस जमीन से कब्जा हटाने की सूचना दे चुके है। इसके अलावा गांव में जगह जगह दिवारों परे सूचना भी लगाई हुई है। कार्यवाही से पहले इस जमीन पर कब्जा किए लोगो की ओर से उनके वकील ने प्रशासन का पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया साथ ही प्रशासन से उनके रहने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग भी की। कब्जाधारियों के ओर से वकील ने कहा की सर्दी का मौसम है इन परिवारों में आधे से ज्यादा परिवार बीपीएल से सम्बंधित है। सर्दी के इस मौसम में इन्हें काफी परेशानी हो सकती है। इस दौरान उपमंडल अधिकारी अनीश यादव ने उन्हें बताया की जब तक उनके रहने की इंतजाम नही हो जाता तब तब उन्हें गांव के स्कूल में रहनेे के इजाजत दी जाऐगी। इस मौके पर पुन्हाना के डीएसपी सुभाष वशिष्ठ, पुन्हाना थाना प्रभारी रामकिशन बागडी, चौकी इंचार्ज समुशदीन, इंदाना चौकी प्रभारी भरतसिंह, खंड एंव पंचायत विकास अधिकारी, इकबाल गिरदावर , इब्राहिम गिरदावर सहित काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]