पार्टियों को मिलने वाले असीमित चंदे पर सरकार लगाए रोक: EC

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 18 दिसम्बर 2016, 4:07 PM (IST)

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने केन्द्र सरकार से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चंदे की लिमिट को कम करने को कहा है। चुनाव आयोग ने केन्द्र सरकार को यह निर्देश चुनावों में काले धन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के तहत दिए हैं। चुनाव आयोग का कहना है राजनीतिक दल दो हजार से ज्यादा मिलने वाले चंदे का स्रोत बताए।


चुनाव आयोग ने सरकार से सिफारिश की है कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को अज्ञात स्त्रोतों द्वारा मिलने वाले दो हजार रुपए से ऊपर के चंदे को लेने पर पाबंदी लगा दी जाए। चुनाव आयोग ने बदलाव करने के लिए सरकार को लिख दिया है। फिलहाल राजनीतिक दलों को आयकर कानून की धारा 13ए 1961 के तहत छूट मिली हुई है। साथ ही कानून के मुताबिक पार्टी अज्ञात स्त्रोतों से बीस हजार रुपए तक चंदा ले सकती है। उससे ऊपर के चंदे पर उसे स्त्रोत के बारे में बताना पड़ेगा। इस मुद्दे पर काफी राजनीति भी होती आई है। कई बार आरोप लगे हैं कि बीस हजार रुपए से नीचे चंदा लेकर पार्टी काला धन सफेद करती है।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

इससे पहले 16 दिसंबर को वित्त सचिव अशोक लवासा ने बताया था कि 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बैंक में जमा कराने पर राजनीतिक दलों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। उस बात का काफी विरोध हुआ था। हालांकि, बाद में सरकार को सफाई देनी पड़ी कि राजनीतिक दलों के खातों में जमा रकम पर कार्रवाई करने के लिए आयकर कानून में पर्याप्त नियम बने हुए हैं, हालांकि उनकी कमाई पर टैक्स नहीं लगता है।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की ओर से कहा गया कि रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों को मिलने वाला चंदा आयकर से अलग है। लेकिन खातों की ऑडिट तो जरूरी है और 20 हजार रुपये से ऊपर के चंदे पर टैक्स तय है।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]