नोटबंदी से कई नेता हो गए भिखारी:पर्रिकर

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 18 दिसम्बर 2016, 11:59 AM (IST)

पणजी। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर शनिवार को गोवा में अपने विधानसभा क्षेत्र पोंडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद कई नेता भिखारी बन गए हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कुछ लोगों ने गोवा को लूटना व्यवसाय बना लिया था।

पीएम मोदी जी की ओर पांच सौ रुपये और हजार रुपये के नोटबंद करने के बाद कई नेता भिखारी बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि एक नेता को दिल का दौरा पड़ गया और उन्हें स्पष्ट करना पड़ा कि दिल के दौरा का नोटबंदी से नहीं पड़ा है। गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव है।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

चुनावी रैली को संबोधित कर रहे पर्रिकर ने कहा कि मेरे मुख्यमंत्री बनने से पहले गोवा में एक पुल का तीन बार शिलान्यास हो चुका था, लेकिन यह बन नहीं रहा था। जब मैं गोवा का मुख्यमंत्री बना, तो मैंने कहा कि यह पुल मैं छह महीने में बनाऊंगा। हालांकि, लोगों ने उस समय मेरी बातों पर भरोसा नहीं किया था।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?