बस्ती। यहां पर एक दबंग दरोगा की दबंगई सामने आई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिये हर सम्भव प्रयाश कर रहे हैं। बावजूद उसके महिलाओं पर हो रहा अत्याचार रूकने का नाम नहीं ले रहा। बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में तैनात दबंग दरोगा ने दो लड़कियों और उसके भाई को दरोगा ने पीट-पीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में महिलाएं पुलिस अधीक्षक कार्यलय पहुंची मगर वहां अधिकारी नहीं मिले।
[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]
अपर जिलाधिकारी बस्ती संतोष कुमार राय ने घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती को जाँच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए यूपी 100 की शुरूआत की।
ताकि पीड़ितों को त्वरित इंसाफ मिल सके। लेकिन बस्ती जनपद के परसरामपुर थाने के दरोगा सर्वेश यादव ने एक गरीब पीड़ित परिवार पर पुलिसिया कहर इस तरह ढ़ाया की पूरा परिवार सदमे में है। मामला परसरामपुर थाना के रघवापुर गांव का है।
[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]
जहां पर जमीन के बटवारे को लेकर दो पक्षों में मुकदमा चल रहा है। एक पक्ष जबरन दीवार उठाने लगा जिसपर पीड़िता सुनीता ने थाने पर जा कर गुहार लगाई, लेकिन वहां सुनवाई करने के बजाए, दरोगा सर्वेश यादव पीड़िता के घर पहुंच कर इन लोगों के साथ ही मारपीट करने लगा। पीड़िता सुनीता का आरोप है की दरोगा सर्वेश यादव तीन सिपाहियों के साथ आए और मारपीट शुरू कर दी।
घर में मौजूद लड़कियों के साथ गाली.गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। पीड़िता ने दरोगा पर आरोप लगाया कि उस को कमरे में खींच कर ले जा रहे थेए जिसके बाद वह वहां से किसी तरह भागी।
[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]
जिस पर दरोगा और सिपाहियो ने उस को जमकर पीटना शुरू कर दिया, उसकी बहन अनीता नाबालिग भाई राजन कुमार को भी पुलिस ने जमकर पीटा, जिसके बाद उस के नाबालिग भाई को थाने में ले जाकर बंद कर दिया। पीड़ित परिवार ने यूपी 100 पर फोन कर सारी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बूलेंस के जरिए इन को अस्पताल पर इलाज के लिए भेजा गया।
वहीं पीड़ित परिवार इंसाफ न मिलता देख एसपी आफिस पहुंचे लेकिन एसपी आफिस में कोई अधिकारी नहीं मिला। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने एडीएम से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई। एडीएम ने एएसपी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस से जुडे मामला होने के नाते पुलिस का कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]