सेना के काफिले पर आतंकी हमला, तीन जवान शहीद

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 18 दिसम्बर 2016, 09:25 AM (IST)

श्रीनगर। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीज फॉयर का उल्लंघन जारी है। पुलवामा जिले के पंपोर में आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला कर दिया। हमले में तीन जवान शहीद हो गए जबकि 2 जख्मी हो गए। इसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
लेकिन अभी तक आतंकियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिले। पूरी प्लानिंग से हमला किया गया है। उन्हें सेना के काफिले की पूरी जानकारी थी और वह हमला करने के लिए घात लगाकर बैठे थे।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

बता दें कि सेना का काफिला पंपोर के कदलाबल से गुजर रहा था। तभी घात लगाकर बैठक हमलावरों ने हमला कर दिया। सेना के वाहक पर फायरिंग की गई। सेना द्वारा जवाबी कार्रवाई करने पर वह भाग खड़े हुए। बताया जा रहा कि हमलावर बाइक से आए थे। हमले में पांच जवाब जख्मी हुए थे। उनमें से 3 जवानों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि 2 का इलाज जारी है। शहीद जवानों में दो 51आरआर और एक 36 आरआर का था। इससे पहले भी यहां पर कई हमले हो चुके हैं।

[@ चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद]